प्रेमिका से मिलने पहुंचे सिपाही की ग्रामीणों ने की पिटाई। 

खुटार पुलिस ने मिर्जापुर पुलिस को किया सुपुर्द, एसपी ने किया निलंबित

0 27

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर।

खुटार। मिर्जापुर थाने में तैनात सिपाही गौरव कुमार सोमवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंच गया। देर रात गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी।

 

पूछताछ के दौरान सिपाही ने अपनी पहचान बताई, लेकिन ग्रामीणों ने उसका मोबाइल फोन जांचा तो पता चला कि वह गांव की युवती के संपर्क में था और उसी से मिलने आया था। इसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

 

ग्रामीणों ने यूपी-112 और खुटार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही को अपने साथ थाने ले गई और बाद में मिर्जापुर पुलिस को सूचना देकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही गौरव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment