सीधी में खेल क्रांति की नई शुरुआत, बॉक्सिंग-कराटे ट्रेनिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ 5 जुलाई को

0 151

रिपोर्ट ➖राकेश शर्मा नेशनल ब्यूरो चीफ

सीधी➖जिले में खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत “बॉक्सिंग कराटे ट्रेनिंग सेंटर” का भव्य शुभारंभ 5 जुलाई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे अमहा तिराहा, फूलमती मंदिर के सामने किया जाएगा। यह केंद्र सीधी जिले के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

इस अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर में बॉक्सिंग, कराटे, आत्मरक्षा, योगा, जूडो एवं कुडो जैसी विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा।

 

खास बात यह है कि इस प्रकार की बहु-आयामी खेल अकादमी का शुभारंभ जिले में पहली बार हो रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों एवं खेल प्रतिभाओं को पेशेवर मार्गदर्शन मिलेगा।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती रीती पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं, समाजसेवी एवं खेल जगत से जुड़े हुए डॉ. अनुप मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में और कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कमल कामदार के द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजकों का मानना है कि इस केंद्र के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होगा। साथ ही, आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से विशेष रूप से बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।यह आयोजन सीधी जिला बॉक्सिंग संघ एवं जिला कराटे संघ सीधी के सचिव माखन मिश्रा व संध्या मिश्रा के प्रयास द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है।

यह पहल निश्चित रूप से सीधी जिले में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment