थाना जमोड़ी पुलिस की तत्परता से गुम नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

0 212

सीधी जिले के थाना जमोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने यह सफलता हासिल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को एक महिला ने थाना जमोड़ी में सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुम इंसान कायम कर बालिका की तलाश शुरू कर दी।

थाना जमोड़ी पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका का पता लगाया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि वह नौकरी करने के उद्देश्य से स्वयं घर छोड़कर चली गई थी।

पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका

उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी

एएसआई गोविंद

प्रधान आरक्षक कुशुम

महिला आरक्षक सविता

आरक्षक राजू यादव

सीधी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने अथवा संदिग्ध परिस्थिति की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

🟥 प्राइड इंडिया न्यूज़

जन-जन की सच्ची आवाज़

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment