ललितपुर में “विकसित भारत का संकल्प” विषय पर भव्य विचार-संगोष्ठी आयोजित

0 59

ललितपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुद्ध विहार, अंबेडकर पार्क (जेल चौराहा) ललितपुर में “विकसित भारत का संकल्प : सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषय पर भव्य विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मुख्य अतिथि तथा नगर पालिका परिषद ललितपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन अभिलाषा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्वच्छता, शहरी विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों पर अपने विचार रखे। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, बेहतर कानून व्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment