देवसर मुख्य बाजार में भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

0 250

देवसर/सीधी | प्राइड इंडिया न्यूज़ | शाहिद खान

सीधी जिले के देवसर विकासखंड में नेशनल हाईवे-39 के किनारे स्थित मुख्य बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों तक फैलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिलेंडर फटने की तेज आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। लोगों ने जान बचाने के लिए दुकानों और बाजार क्षेत्र से बाहर निकलना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। वहीं, दमकल वाहन के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिले के कई क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की कमी के कारण ऐसी घटनाओं में समय पर सहायता नहीं मिल पाती।

फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना में हुए नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

📌 प्रमुख बिंदु

होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी आग

देवसर मुख्य बाजार में मची अफरा-तफरी

आसपास की दुकानों को भी पहुंचा खतरा

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर

दमकल के देर से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

प्राइड इंडिया न्यूज़ घटना से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment