विषम परिस्थिति में भी जिला मानस संघ ने की पैरीनदी परिक्रमा – डाॅ मुन्नालाल देवदास

2014 – 15 में जिला मानस संघ का गठन
– 2024 में प्रथम पैरीनदी परिक्रमा और 2025 में मिला वर्ल्ड रिकार्ड
– पैरी नदी परिक्रमा का ऐतिहासिक पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व
– पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश
मम राजीवनलोचन जिला मानस संघ गरियाबन्द छत्तीसगढ़ के तत्वावधान और चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम के महंत भगवताचार्य गोवर्धन शरण व्यास जी के मार्गदर्शन में पैरीनदी परिक्रमा परंपरा का तृतीय वर्ष सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस संदर्भ में हमारे संवाददाता को जिला मानस संघ गरियाबंद के संस्थापक राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षाविद साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने बताया कि जिस प्रकार भारत देश में नदी घाटी सभ्यता का ऐतिहासिक पौराणिक आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है, उसी प्रकार हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनांचल जिला गरियाबंद में पैरीनदी परिक्रमा का महत्व है । यह पैरीनदी जीवनदायिनी नदी है। जो छत्तीसगढ़ के प्रयाग तीर्थ राजिम में पैरी सोंढूर और महानदी त्रिवेणी संगम के रुप में जग प्रसिद्ध है। जहाँ प्रतिवर्ष त्रिवेणी संगम में शासन द्वारा राजिम कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे जिला मानस संघ का उद्देश्य पैरीनदी परिक्रमा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और अपनी सनातन संस्कृति के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है । इस वर्ष तेज गर्मी, आँधी तूफान और विषम परिस्थिति के बावजूद भी सबने 255 किलोमीटर की पैरीनदी परिक्रमा यात्रा को उत्साहपूर्वक पूरा किया। उन सबके प्रति हृदय से आभार और कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा हूँ।
इस वर्ष 30 मई 2026 को पैरी परिक्रमा यात्रा महामंडलेश्वर गोवर्धन शरण व्यास जी द्वारा चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम से पैरी पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ । 255 किमी लंबी इस यात्रा में 100 से अधिक संत एवं श्रद्धालु शामिल हुए । भजन कीर्तन करते हुए यात्रा जहाँ-जहाँ से होकर गुजरी ग्रामवासी स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । महंत गोवर्धन शरण व्यास जी ने हर पडा़व में लोगों को पैरीनदी परिक्रमा के महत्व को समझाया।
आगे बताना चाहेंगे कि पैरीनदी उदगम स्थल भाठीगढ़ में पैरी गंगा ब्लाक मानस संघ मैनपुर द्वारा सबके लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। जहाँ भोजन भजन प्रवचन और पैरी मईया के दर्शन के बाद रात्रि 8 बजे भूतेश्वर महादेव गरियाबंद आए ।
इसी क्रम में सोंढुर नदी पार करते हुए धमतरी जिला के मधुबन,लोमश ऋषि आश्रम,कुलेश्वर महादेव,राजिम,राजीवलोचन राजीम,कोपेश्वर महादेव कोपरा होते हुए सिरकट्टी आश्रम में यात्रा संपन्न किए।
यात्रा को सफल बनाने में जिला मानस संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, कोषाध्यक्ष डोमार सिंह साहू,महामंत्री प्राचार्य कुमान सिंग ध्रुव, महासचिव विरेन्द्र सिंह ठाकुर,सहसचिव आनंद राम साहू, फिंगेश्वर ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार यादव,गरियाबन्द ब्लाक अध्यक्ष टिकेश्वर सिन्हा,छुरा ब्लाक अध्यक्ष जागेश्वर ध्रुव,होमन यादव,यशवंत भेड़िया,सालिक राम निषाद,रीखम तारक, पुरुषोत्तम तारक, भुवन तारक, रमेशर ध्रुव,गोविंद तारक,भेवन साहू,साहित्यकार बलराम यादव,गंगा नायक,महिला प्रकोष्ठ से तरुणा पांडेय आदि शामिल रहे साथ ही इस यात्रा को सफल बनाने में जिला मानस संघ के संगठन मंत्री नवेंदराज साहू,डोमार पटेल आदि का विशेष योगदान रहा।