मंदिर परिसर से ₹3320 की चोरी करने वाला युवक कन्हई गिरफ्तार, रकम बरामद

0 78

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना परौर क्षेत्र के ग्राम परौर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई ₹3320 की नकदी भी बरामद कर ली गई।

 

पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में स्थित कोठरी में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया और वहां रखे बक्से से ₹3320 निकाल लिए। घटना के दौरान मंदिर में मौजूद लोगों ने उसे कोठरी से निकलकर भागते हुए देख लिया। इस पर वादी राजबहादुर दास तथा अन्य लोगों ने ग्राम परौर निवासी विनोद कुमार और सुरेन्द्र के सहयोग से आरोपी को मंदिर परिसर के बाहर खाली स्थान पर पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपी की पहचान कन्हई पुत्र राजकुमार (21 वर्ष), निवासी ग्राम हैदलपुर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई। मामले में वादी की तहरीर पर थाना परौर में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत धारा 305(A) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके कब्जे से चोरी की गई ₹3320 की नकदी बरामद कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी का स्थान व समय:

ब्रह्मदेव मंदिर परिसर, थाना परौर, जनपद शाहजहाँपुर

दिनांक 31 मई 2026, समय 4:30 बजे शाम।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment