कांग्रेस ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, किया नमन

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगुवाई में पूजा पार्क सीधी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू जी के विचार, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा दिनेश पाठक संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल एडवोकेट मनोज सिंह जान आलम मोहम्मद हफीज अरविंद सिंह रोशन रामकुमार सिंह दादू कुमुदिनी सिंह पुष्पा सिंह गौरीसाकेत माधुरी सिंह रीना सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।