सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान के हकीकत का आईना है साहित्य – डाॅ मुन्नालाल देवदास  

विषम परिस्थिति में सफल होने के अनेक मूलमंत्र दिए उपमुख्य मंत्री अरुण साव  

0 191

 

– गरियाबंद जिले का प्रशिक्षण महाभियान ऐतिहासिक और प्रेरणादायक

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत गरियाबंद जिले का ऐतिहासिक दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग समयबद्ध और चरणबद्ध संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण आशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन अभनपुर में हुआ।

इसमें भारतीय जनता पार्टी के 7 मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ के दो सौ प्रमुख पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने तपती गर्मी में उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण की शुरुआत ध्वजारोहण , दीप प्रज्वलन वंदे मातरम और राजगीत के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रदर्शनी दर्शन और साहित्य विक्रय केन्द्र का स्टाल भी शामिल था। साहित्य स्टाल के प्रभारी थे शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षाविद साहित्यकार डाॅ मुन्नालाल देवदास।

 

इस संदर्भ में हमारे संवाददाता को डाॅ देवदास ने बताया कि मानव जीवन की विकास गाथा को साहित्य के माध्यम से ही जाना जाता है। इसीलिए साहित्य को हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान के हकीकत का आईना माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस साहित्य केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी के शुरु से अब तक संघर्ष की अनेक गौरव गाथाएं पुस्तक के रूप में संग्रहित है । जिसकी जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए जरुरी है।

 

आगे बताना चाहेंगे कि इस प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन उपमुख्य मंत्री अरुण साव ने अपने ओजस्वी उदबोधन में भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष का इतिहास, वर्तमान सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और आने वाले समय में हमारी रीति नीति क्या होगी, इस पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को विषम परिस्थिति में भी सफल होने के अनेक मूलमंत्र दिए। छोटे छोटे घरेलू उदाहरण देकर समझाए उनका हौसला बढा़ए।और सबके साथ एक यादगार फोटो लिए।

 

प्रशिक्षण क्रम में विभिन्न बिंदुओं के अतिथि वक्ता –

 

सांसद रुपकुमारी चौधरी, प्रदेश संयोजक डाॅ अवधेश जैन, प्रदेश महामंत्री डाॅ नवीन मारकंडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्द्रशेखर साहू, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नेहरु निषाद, विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी , डमरुधर पुजारी, संतोष उपाध्याय, श्रीमती श्वेता शर्मा, भागीरथी मांझी , रामकुमार साहू, राजेश साहू, श्रीमती विभा अवस्थी, डाॅ योगीराज माखन कश्यप, प्रदेश आइ टी सेल संयोजक सुनील पिल्लई, अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग संदीप शर्मा, कमलेश चंद्राकर, जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू आदि।

 

प्रशिक्षण को सफल बनाने महत्वपूर्ण योगदान –

 

प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अशोक पांडेय, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, चन्द्रशेखर साहू, मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा एवं समस्त जिला पदाधिकारी , सभी मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, गोपी ध्रुव, रिकेश साहू, श्रीमती मंजू हरित, हेमंत सिन्हा, खोमन चंद्राकर, शिव शंकर जायसवाल, भोजराज सिन्हा, नवीन मांझी, भगवानी बेहरा, जगमोहन पटेल, धनराज विश्वकर्मा, संतोष यादव मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे एवं सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment