शाहजहांपुर दहेज के लिए 8 महीने के मासूम की हत्या, आरोपी सांस गिरफ्तार।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना पुवायाँ पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट एवं जहरीला पदार्थ खिलाकर शिशु की मृत्यु के मामले में वांछित आरोपी सास वनदेवी को गिरफ्तार किया
25. अप्रैल को अमन मिश्रा ने तहरीर दी थी कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन अर्चना को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था
आरोपियों ने अर्चना और उसके 8 महीने के बेटे आयुष को जहर खिला दिया
इलाज के दौरान मासूम आयुष की मौत हो गई, मां अर्चना का इलाज चल रहा है
SP सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुवायाँ पुलिस ने कार्रवाई की
शुक्रवार को दोपहर 1:05 बजे मोहम्मदी रोड खुटार हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से आरोपी सास वनदेवी पत्नी श्रीचन्द को गिरफ्तार किया गया
मुकदमा 246/2026 में पति विशाल अवस्थी, वन देवी पत्नी श्रीचंद्र, निवासी मुकीमपुर थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर, देवेश, रोहिणी पत्नी देवेश कस्बा व थाना खुटार ,जिला शाहजहांपुर को भी नामजद किया गया था।
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस तुम के साथ किया गिरफ्तार।