झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म करने वाला 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

करीब दो महीने से फरार था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

0 157

 

 

सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और सीमावर्ती राज्यों में ठिकाना बदलकर छिप रहा था।

पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना चितरंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बीमारी से ग्रसित थी और भूत-प्रेत के असर की बात कहकर पड़ोसियों ने उसे नागेंद्र धर द्विवेदी नामक व्यक्ति से संपर्क करने की सलाह दी। आरोपी झाड़-फूंक के बहाने पीड़िता के घर आया और बाद में उसे अपने गांव गांगी बुलाकर अंधेरे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में थाना चितरंगी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा के निर्देशन तथा एसडीओपी राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। 15 अप्रैल 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम खैरा में अपने रिश्तेदार से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नागेंद्र धर द्विवेदी (47 वर्ष), निवासी फूलकेश, थाना चितरंगी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण योगदान:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक आर.के. वर्मा, श्रीमती उमेश तिवारी, एएसआई रमेश कोल, रमेश साकेत, राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक कैलाश सिंह, आरक्षक मुकेश पांडेय, सुभाष पाल, सुदर्शन चौहान, वीर प्रताप सिंह, शुभम पटले एवं महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment