अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, कलेक्ट्रेट चौक पर दी श्रद्धांजलि

सीधी, 14 अप्रैल 2026
भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के महानायक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा कलेक्ट्रेट चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ाने का सशक्त आधार है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए बाबा साहब का संघर्ष सदैव प्रेरणादायक रहेगा। वर्तमान समय में उनके विचारों को अपनाना और संविधान की मूल भावना की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र भदौरिया, संगठन महासचिव ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, विनोद मिश्रा, महामंत्री नवीन सिंह, दया वर्मा, गोविंद गुप्ता, राजबहोर जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, कुमुदिनी सिंह, जय सिंह, अशोक कोरी, शीला साकेत, अखण्ड प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, बाँके अवधिया, विवेक सिंह ‘दीपू’, हल्के सोनी, नागेश्वर साकेत, रमेश साकेत, शशिकला द्विवेदी, प्रियंका सिंह, गौरी साकेत, सुनील सिंह, तारा सिंह, पुष्पा सिंह, रमेश सेन, सानेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अजय सेंगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।