नशा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही: बहरी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ 3 आरोपी दबोचे गए
नशामुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई, स्कूटी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित ₹1.37 लाख की संपत्ति जब्त

सीधी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम से अधिक स्मैक (हेरोइन) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशों पर की गई।
थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडे द्वारा पुलिस टीम गठित कर यह सफलता हासिल की।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम परसवार गोडाही तिराहा पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम 41 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹45 हजार बताई जा रही है।
जब्त सामग्री में शामिल:
तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी (MP53 ZC 5460), एक इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू और तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब ₹1,37,200/- आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
राजू सिंह (49) निवासी मिर्जापुर (उ.प्र.),
रूपेश द्विवेदी (38) निवासी सीधी,
मनमोहन सिंह चौहान (30) निवासी पुलिस लाइन सीधी।
आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है।
पुलिस की अपील:
सीधी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी गोपनीय रूप से साझा कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।