सीधी में शिक्षकों का विशाल रैली-प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0 337

सीधी। जिले में शिक्षक सिद्धांत संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक शामिल हुए।

रैली के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी प्रमुख मांगों को उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा लागू करने का आदेश निरस्त किया जाए। साथ ही संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाए।

शिक्षकों ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए तथा केंद्र सरकार द्वारा RTE कानून में आवश्यक संशोधन किया जाए।

रैली के समापन पर शिक्षकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment