सीधी में अवकाश में बड़ा बदलाव: 30 मार्च को सार्वजनिक छुट्टी घोषित, 31 मार्च को खुले रहेंगे दफ्तर

सीधी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के निर्देशों के तहत स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, पहले 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे सीधी जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान यथावत खुले रहेंगे।
बताया गया है कि यह बदलाव महावीर जयंती के अवसर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का पालन सुनिश्चित करें और आमजन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।