कलेक्टर का सख्त एक्शन—गैस एजेंसी संचालक को नोटिस

🚨 Pride India News | Breaking News 🚨
📍 सीधी
भीड़, अव्यवस्था और नो होम डिलीवरी पर प्रशासन का चला डंडा
जिले में आवश्यक सेवाओं में लापरवाही पर सीधी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रताप गैस सर्विस के संचालक भारत लाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिससे गैस एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
🔍 निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही
👉 खाद्य विभाग की जांच में एजेंसी पर भारी भीड़ पाई गई
👉 उपभोक्ताओं के लिए कोई व्यवस्थित व्यवस्था नहीं
👉 अव्यवस्था के चलते लोगों को हो रही थी परेशानी
⚠️ होम डिलीवरी पूरी तरह गायब
📌 उपभोक्ताओं को LPG की होम डिलीवरी नहीं दी जा रही थी
📌 शासन के स्पष्ट निर्देशों की खुली अनदेखी
📌 प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था फेल
⚖️ कानून का शिकंजा
👉 मामला द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के उल्लंघन से जुड़ा
👉 साथ ही आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत दंडनीय अपराध
⏳ 7 दिन का अल्टीमेटम
🔴 संचालक को 7 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश
🔴 संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई तय
⚠️ प्रशासन का संदेश
👉 “आवश्यक सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
👉 उपभोक्ताओं को सुविधाएं देना एजेंसियों की जिम्मेदारी
📢 Pride India News
👉 जनता की आवाज, प्रशासन की हर कार्रवाई
#BreakingNews #Sidhi #GasAgency #AdministrationAction #MadhyaPradesh