सीधी में सेना के जवान के साथ मारपीट, आक्रोश का माहौल

0 10,252

🚨BREAKING NEWS/PRIDE INDIA NEWS🚨

सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र के चुरहट बाजार में एक बेहद घोर और निंदनीय घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सेना के जवान लांस नायक प्रवीण कुमार पटेल, निवासी ग्राम पचोखर (जिला सीधी), जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं, छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

बताया जा रहा है कि बीते दिन चुरहट बाजार में उनके साथ सागर पांडेय और उसके परिवार के कुछ लोगों द्वारा बेवजह लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि जातिसूचक शब्दों और सेना का अपमान करते हुए अभद्र गालियां भी दीं।

इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इसे अमानवीय बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 मुख्य मांगें:

निष्पक्ष जांच हो

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

  • कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई

चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

📢 Pride India News आपसे अपील करता है कि शांति बनाए रखें, लेकिन न्याय के लिए आवाज उठाना जरूरी है।

News reporter Sandeep Kumar Mishra 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment