दावतें ए इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

0 190

जहानाबाद i जहानाबाद के शालीमार रेस्टहौस में दावतें ए इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन i इस दौरान जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, पुर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा, स्थानीय विधायक राहुल कुमार,राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन राही, पार्टी के प्रधान महासचिव परमहंस राय, रमेश यादव, बैकुंठ यादव, अनुज प्रसाद निराला,धर्मपाल यादव,राजद के जिला प्रवक्ता रंजन कुमार पप्पू, समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे i यहां बता दें कि स्थानीय विधायक राहुल कुमार के द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं सहित हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया i इस अवसर पर स्थानीय विधायक राहुल कुमार ने कहा कि दावतें ए इफ्तार पार्टी के इस आयोजन से सभी जाति धर्म के लोगों में आपसी सद्भाव का वातावरण कायम होता है i और रमजान के इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं i इससे अल्लाह त अल्लाह प्रसन्न होते हैं और इस दौरान अपने वन्दे के उपर से सारी गुनाहों को माफ कर देते हैं और बरकत फ़रमाते हैं i वहीं सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ऐसे आयोजन के लिए राहुल कुमार को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा है कि ऐसे आयोजन से हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी समुदाय के लोगों में मिलत की भावना क़ायम है i जवकी मोके पर पुर्व सांसद डॉ जगदीश शर्मा ने मेहमान नवाजी करते हुए कहा कि हम आप सब के खिदमत में शामिल हैं i और एसे आयोजन के लिए राहुल कुमार को वधाई व अपनी शुभकामनाएं दी i उन्होंने कहा कि ये गंगा जमुनी तहजीब की हमारी वर्षों पुरानी परंपरा रही है हम हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई भाई है i इससे समाज में मिलत की भावना क़ायम होती है i

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment