शाहजहांपुर में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर up।
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर मांग की गैस की बड़ी कीमत को खत्म करने और गैस उपलब्ध करवाई जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ये मामला हम महिलाओं से सीधे जुड़ा है, पहले कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बाद से बदत्तर होती जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है.
इस मौके पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने कहा कि आम जनता की रोजमर्रा की ज़िंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है
साथ में सपा महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी,राज बेटी,अरुण गुप्ता,विटोली देवी,सुनीता देवी,नन्ही,सीमा, प्रियंका,सुनीता राणा, बबीता कश्यप, मुस्कान, ज्योति कश्यप आदि मौजूद रही।