होली और रमजान को लेकर सीधी जिले के सिहावल में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर

0 259

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, सिहावल रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सिहावल में आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह को लेकर चौकी परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ सिहावल मंडल अध्यक्ष विमलेश रावत सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए रमजान के दौरान आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और शांति बनाए रखने की बात कही। सभी ने एक स्वर में त्योहारों को भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाने का संकल्प दोहराया।

 

बैठक में जुलूस मार्ग, डीजे की समय-सीमा और नमाज के समय को लेकर आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा गया कि होली के रंग और रमजान की रौनक आपसी सद्भाव के साथ संपन्न हों। उद्देश्य स्पष्ट रहा कि सिहावल क्षेत्र एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करे।

 

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment