कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

0 135

 

मुबारकब अली संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना चौक कोतवाली पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त को 1 नाजायज तमंचा 315 बोर और 1 कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

 

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में उo निo भूपेंद्र राणा, उo निo कुमार गौरव, का० रोहित कुमार ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

 

अश्वनी कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली ने बताया कि अभियुक्त सुबेक वर्मा को ई चार्जिंग पाइंट ककरा खुर्द चौराहे से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। सुबेक वर्मा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment