‘अमृत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्र, किया श्रमदान

सीधी। गोपालदास बंधा में आयोजित “अमृत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन” कार्यक्रम में सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने स्वयं श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि स्वच्छ जल और स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक कोई भी अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर श्री रमेश अग्रवानी, श्री आनंद परियानी एवं संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।