आदर्श आवासीय विद्यालय शहपुरा के दो छात्र हॉस्टल से भागे, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित मिले

0 307

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शहपुरा। आदर्श आवासीय विद्यालय शहपुरा के दो छात्र अचानक हॉस्टल से लापता हो गए, जिससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने तत्काल इसकी सूचना शहपुरा थाना को दी।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग जामदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए छात्रों की तलाश शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों छात्रों को शीघ्र ही दस्तयाब कर लिया गया।

 

थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों छात्रों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र सकुशल हैं।

 

इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी छात्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment