सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
शुक्रवार, 20 फरवरी 2026
🔵👉सीधी जिले के सिहावल में सत्ता तो है मगर सिस्टम गायब, विकास के दावों के बीच वीरान दिख रहे दफ्तर।
🔵👉सीधी की जमोड़ी पुलिस का शिकंजा, 6 वारंटी गिरफ्तार एक स्थाई बारंटी को भी दबोचा।
🔵👉रीवा सीधी शहडोल मार्ग की छुहिया घाटी में बनेगी 14.50 किलोमीटर लंबी 6 लाइन टनल, डीपीआर को मिली मंजूरी।
🔵👉सीधी में करोड़ों का कॉलेज निर्माण सवालों के घेरे में, निरीक्षण में गुणवत्ता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर लगे गंभीर आरोप।
🔵👉डिंडोरी जिले के अमरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूता वार्ड में कुत्तों का जमावड़ा, मरीजों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल।
🔵👉राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को मिली गोली मार देने की धमकी, आरोपी हुआ गिरफ्तार।
🔵👉दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा:EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी, अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी।
🔵👉छत्तीसगढ़ में BJP सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी।
🔵👉ईरान के पास सिर्फ 10 दिन का समय, ट्रंप बोले- ‘सौदा नहीं हुआ तो बहुत बुरा होगा’।
🔵👉प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा 200% टैरिफ लगा दूंगा, ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग।
🔵👉गाजा पीस बोर्ड में बिना एजेंडा पहुंचे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान की हुई बेइज्जती।
🔵👉मोहन भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव,खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे, GRP की जांच जारी।
🔵👉शशि थरूर बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बडियां हो सकती हैं,दिल्ली में चल रहे AI समिट की तारीफ की, राहुल ने इसे PR तमाशा बताया था।
🔵👉सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,मुफ्त बिजली-पानी देने से काम करने की आदत ही खत्म हो जाएगी, सरकारें रोजगार दें।
🔵👉’राफेल से आपके देश का ही फायदा…’, भारत-फ्रांस डील पर मैक्रों का विपक्ष को जबाब।
🔵👉 ईरान ने रूस के साथ किया युद्ध अभ्यास, पश्चिम एशिया के करीब पहुंचा अमेरिका का विमानवाहक पोत,तनाव बढ़ा।
🔵👉’पराग्वे के राष्ट्रपति युवा व आकर्षक, लेकिन मुझे महिलाएं पसंद’, शांति बोर्ड की बैठक में ट्रंप का अजीब बयान।
खेल समाचार
🔴👉🏏अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप को किया अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया।
🔴👉🏏T20 विश्व कप में जिंबॉब्वे ने किया बड़ा उलट फेर, लगातार दूसरे वर्ल्ड चैंपियंस को हराया, जिम्बाब्वे की दूसरी बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया। अब 26 फरवरी को होगा भारत से मुकाबला।
🔆प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो🔆