जमोड़ी पुलिस का शिकंजा: 6 वारंटी गिरफ्तार, एक स्थायी वारंटी भी दबोचा

0 346

सीधी | 19 फरवरी 2026

सीधी जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमोड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे 1 स्थायी वारंटी सहित कुल 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा आरोपी भी शामिल है, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम:

अजय शंकर पनिका पिता बुद्धसेन पनिका (निवासी टेगवा) – स्थायी वारंटी

संजू साकेत पति सूरज साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)

सूरज साकेत पिता विश्वनाथ साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)

विश्वनाथ साकेत पिता बंभोली साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)

सुनील साकेत पिता विश्वनाथ साकेत (निवासी पड़खुरी नंबर-1)

अमित कुमार बैगा पिता रंग देव बैगा (निवासी गांधीग्राम)

सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने सभी को वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

सराहनीय पुलिस टीम

इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सुनील बागरी, गुरु प्रसन्न सिंह, आरक्षक मानेंद्र, अभिषेक तथा महिला आरक्षक सविता तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है कि फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment