ललितपुर में बस चालकों-परिचालकों की मनमानी, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़

0 200

ललितपुर जनपद में कई मार्गों पर बस चलाने वाले चालक व परिचालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जा रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि ये लोग शराब पीकर बस चलाते हैं और विरोध करने पर अभद्रता व गाली-गलौज भी करते हैं। इससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा बना रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को खास परेशानी होती है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे चालकों-परिचालकों की नियमित मेडिकल जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

— जिला रिपोर्टर: प्रवीण जैन

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment