घर से नाराज़ होकर मेरठ गई नाबालिग किशोरी को जमोड़ी पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0 434

सीधी | 13 फरवरी 2026

जिला पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे दस्तयाबी अभियान के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने घर से नाराज़ होकर मेरठ (उत्तर प्रदेश) गई एक नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

📌 घटना का विवरण

विगत दिनों थाना जमोड़ी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

📌 पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में उप निरीक्षक वर्षा यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की सहायता से पता चला कि किशोरी मेरठ में मौजूद है।

पुलिस टीम तत्काल मेरठ पहुंची और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर सीधी लाई।

📌 सोशल मीडिया से बना संपर्क, आरोपी ने दिया झांसा

पूछताछ में सामने आया कि किशोरी की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से हुई थी, जिसने उसे चमक-दमक भरी जिंदगी और घूमने-फिरने का लालच देकर मेरठ बुलाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

📌 परिजनों ने जताया आभार

विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

⭐ सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी

इस सफल अभियान में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—

उप निरीक्षक वर्षा यादव

प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न

महिला प्रधान आरक्षक कुसुम सिंह

आरक्षक अभिषेक

सीधी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment