“पेंशन पर भाजपा की बेरहमी—कमलेश्वर पटेल का सरकार पर तीखा हमला”

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी रिपोर्ट: शाहिद खान सिहावल
भूखे पेट, सूनी जेब और खामोश सरकार—पेंशन पर भाजपा का प्रहार
प्रदेश में विधवा, दिव्यांग और वृद्धजन बीते 5 से 6 महीनों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के इंतज़ार में हैं। यह पेंशन उनके लिए कोई राहत नहीं, बल्कि जीवन की डोर है, जिसके सहारे दवा, भोजन और रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी होती हैं। पेंशन बंद होते ही हजारों मजबूर लोग भूख, बीमारी और बेबसी के बीच धकेल दिए गए हैं, जबकि सरकार आंख मूंदे बैठी है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार अब महिलाओं, दिव्यांगों और वृद्धजनों को उनका संवैधानिक अधिकार देने में भी नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, वह सबसे कमजोर वर्ग को पेंशन तक नहीं दे पा रही—यह सुशासन नहीं, सीधी असंवेदनशीलता है।
कमलेश्वर पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि लंबित पेंशन का भुगतान बिना देरी किया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि गरीब, महिला और दिव्यांग विरोधी सोच का प्रमाण माना जाएगा, जिसका जवाब जनता समय आने पर