महेंद्र सराफ बने श्री गुरु बजरंग संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी

सीधी। श्री गुरु बजरंग संघ में संगठन विस्तार के क्रम में सीधी नगर के समाजसेवी महेंद्र सराफ को मध्य प्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव राय की स्वीकृति एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह की अनुशंसा पर की गई।
राष्ट्रीय प्रभारी मातृ-शक्ति दीदी श्रीमती कुसुम गौतम के स्नेह, प्रदेश अध्यक्ष वीर विक्रम शुक्ला की अनुमति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश केदार सिंह एवं प्रांत प्रचारक धीरेंद्र सिंह परिहार की सहमति से यह दायित्व सौंपा गया है।
महेंद्र सराफ लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और सनातन धर्म से संबंधित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सीधी नगर में हिंदुत्व विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनका विशेष योगदान रहा है।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर मीडिया समन्वय को नई दिशा मिलेगी। साथ ही शनिवार सामूहिक हनुमान चालीसा राष्ट्रीय अभियान एवं रविवार वैदिक गुरुकुलम जैसे कार्यक्रमों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
संगठन परिवार ने महेंद्र सराफ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करेंगे।