अमर शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का हुआ आयोजन

घोसी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोसी के राजा बाजार में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता अनुज प्रसाद निराला ने की, इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन राही ने कहा कि भारत लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद एक विचार थें जिन्होंने बहुजनों को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने की बात की थी, उन्होंने जोर देकर कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, लिहाजा दुर्भाग्य से हमारे देश न्यायालयो में हमारी अवादी कम है, उन्होंने उन तमाम महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायण, महान समाजवादी नेता डॉ, राममनोहर लोहिया,बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के विचारों के देश बनाने के लिए आमजनों से संघर्ष का रास्ता चुनने की आम लोगों से अपील की, इस अवसर पर एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरीने अपने संबोधन भाषण में कहा कि जगदेव बाबू ने सोषित वंचित और गरीब लोगों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाने का काम किया था,जिसे वे विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संघर्ष किया, इस अवसर पर सीपीएम नेता जगदीश प्रसाद, विजय कुशवाहा, नन्द किशोर यादव, समेत कई गणमान्य लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ,जवकी कार्यक्रम का संचालन अवधेश दास ने की
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार