भाजपा मंडल मानिकपुर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एडंआजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट सम्मेलन आयोजित

0 373

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मानिकपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एडंआजीविका मिशन (ग्रामीण एक्ट) के तहत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार की नई गारंटी, बेरोजगारी भत्ता के लिए बेहतर प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान तथा भुगतान में देरी होने पर मुआवजे जैसी महत्वपूर्ण गारंटियों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को मजबूती देगी, मजदूरों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करेगी। साथ ही, देरी की स्थिति में मुआवजे का प्रावधान मजदूर हित में एक बड़ा कदम बताया गया।

सम्मेलन में जिले के उपाध्यक्ष संतोष साहू, मानिकपुर मंडल अध्यक्ष हिरेंद्र सिंह मरावी, शक्ति केंद्र प्रभारी जीत्तु राय, महामंत्री दिलीप झारिया, महामंत्री राजेंद्र तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, श्रेष्ठ जेस्ट कार्यकर्ता, पंच परमेश्वर त्रिदेव तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक मजबूती और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment