जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 168 समस्याएँ

0 6,894


त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के दिए सख्त निर्देश
सीधी | 03 फरवरी 2026
शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने जिलेभर से आए नागरिकों की 168 समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर तत्काल, प्रभावी एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सोमवंशी ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकरण में लापरवाही या अनावश्यक देरी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment