पति ने पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पंचायत भवन के परिसर में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा।
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के पंचायत भवन परिसर में युवक के शव का पुलिस ने सात घंटे में किय खुलासा।
शनिवार की सुबह थाना अल्लाहगंज के पंचायत भवन परिसर में कमलेश उर्फ कल्लू का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई था,
एसपी राजेश द्विवेदी एवं एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना की खुलासे लिए अल्लाहगंज पुलिस को निर्देशित किया था
ओमप्रकाश थानाध्यक्ष अल्लाहगंज, उप निरीक्षक राजेश कुमार आदि पुलिस टीम ने अनीस पुत्र धनपाल उर्फ विशाल को रावतपुर मोड से करीब 100 मीटर पहले करीब 7 बजे हिरासत में लिया, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में स्तेमाल डंडा तालाब से बरामद किया
पूछताछ में अभियुक्त अनीस पुत्र घनश्याम उर्फ विशाल ने बताया कि कमलेश उर्फ कल्लू काफी दिनों से मेरी पत्नी ज्योति से मिलता जुलता था एक दिन मैंने उसके मोबाइल में चैटिंग देखी तथा बातचीत करते हुए एवं प्रेम संबंध बनाते देख लिया था उसी समय से मै उसे निपटने की योजना बना रहा था 30 जनवरी की शाम करीब 7 बजे मैं कमलेश को विश्वास में लेकर उसके घर से बुलाकर पंचायत भवन तक ले गया तथा बरामदे में बैठकर बातचीत करने लगा तभी अचानक मैंने डंडे से उसके मुंह एवं सर में पीछे से जोरदार वार कर हत्या कर दी, डंडा मैने पास के तलब में फेक दिया, मै रावतपुर मोड पर बाहर जाने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था, की अपने मुझे पकड़ लिया।
एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि कल शनिवार की सुबह थाना अल्लाहगंज के पंचायत भवन परिसर में कमलेश उर्फ कल्लू का शव मिले की सूचना मिली थी जिसका खुलासा करते हुए अभियुक्त अनीस को गिरफ्तार किया गया है, पूछ ताछ में पता चला है कि मृतक कल्लू अनीस की पत्नी से बातचीत करता था जिसके कारण अनीस ने यह घटना की ।