कोपरावाड़ी कला में ग्राम चौपाल का आयोजन: ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
सौसर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड सौसर की ग्राम पंचायत कोपरावाड़ी कला में बीते दिन एक विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त प्रयासों से संपन्न हुआ। जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े के मार्गदर्शन में आयोजित इस चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती इद्रेनी वडोदे उपस्थित रहीं।
विकासखंड समन्वयक अनिल बोबड़े ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही परामर्शदाता सुनील डोंगरे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और ग्रामीणों को विकास कार्यों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष योगेश सोमकुवर, नंदकिशोर बनाईत, धनपाल पाटणकर और राजू सतपुते विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परामर्शदाता सुभाष ठाकरे सहित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र अमित सातपुते, भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, रागिनी वासनिक और प्यारीका वासनिक का सराहनीय योगदान रहा। अंत में नवांकुर संस्था के सचिव गोपाल कोठे ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।