खेल कूद प्रतियोगिता से समाज में सद्भाव का वातावरण कायम होता है, जेपी चंद्रवंशी

जहानाबाद i गांधी स्मारक +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सद्भावना कप फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन, जिसके उद्घाटनकर्ता जदयू राजनीतिक सलाकर समिति के माननीय सदस्य जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी थें, इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेपी चंद्रवंशी ने खिलाड़ियों को संबोधन भाषण में कहा कि खेल के मैदान को हम पुजा की जगह मानते हैं जहां पर सभी जाति धर्म व समुदाय के खिलाड़ी एक नियम व एक खेल धर्म के साथ खेलते हैं, जिससे समाज में सद्भाव का वातावरण कायम होता है, उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल व खिलाड़ीयों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है, जैसे मेंडल लाओ और नौकरी पाओ, वहीं कालेज व विद्यालय स्तर पर खेल के मैदान, खेल स्टेडियम, सहित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना , छात्रवृत्ति पोशाक योजनाओं, साईकिल योजना, सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेनें के लिए छात्रों से अपील की, इस अवसर पर मगध फुटबॉल अकादमी के सचिव सह कार्यक्रम के आयोजनकर्ता राजीव कुमार रंजन ने बताया कि यह टुना मेंट में आठ से अधिक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र भाग लेंगे , यह टुनामेंट विद्यालयी अंडर उन्नीस फुटबॉल टूर्नामेंट है जिसका फाइनल मैच एक फरवरी को होगी, जहां एक टिम विजेता वहीं दूसरे को उप विजेता घोषित किया जाएगा, इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलाड़ी सहित खेल प्रेमी मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार