सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 228

.. संपादक➖ आर डी पांडेय

.. और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

.. बुधवार, 28 जनवरी 2026

💠👉सीधी जिले की बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंझुन कला में 8 दिन से लापता युवक का खदान में मिला शव।

💠👉सीधी जिले में खनिज माफियाओं पर बहरी पुलिस का प्रहार जारी, एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्यवाही, अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली की गई जप्त।

💠👉डिंडोरी जिले में ग्रामीणों से पुलिस ने किया सीधा संवाद, विभिन्न स्थानों पर लगाई गई चौपाल।

🔥👉यूजीसी मामले में सरकार की हो रही किरकिरी, चौतरफा शुरू हुआ विरोध। बड़े आंदोलन की जताई जा रही आशंका। सवर्णों का गुस्सा सातवें आसमान पर।

💠👉सऊदी क्राउन प्रिंस का ऐलान, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए हमारा हवाई क्षेत्र या जमीन इस्तेमाल नही होगी।

💠👉’हां, मैंने इस्तीफा दे दिया…’ पत्नी से बात करते-करते फफक कर रो पड़े अयोध्या GST डिप्टी कमिश्नर,योगी के समर्थन में Dy कमिश्नर ने छोड़ा पद।

💠👉90% समर्थन देने वाला समाज अब विरोध में! UGC के नए नियम से BJP को नुकसान तय?

💠👉सुप्रीम कोर्ट में महाकाल मंदिर की वीआईपी दर्शन याचिका खारिज, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा, गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा कलेक्टर ही तय करेंगे।

💠👉दुनिया की 25% GDP, ट्रंप को चैलेंज… भारत-EU समझौता यूं ही नहीं कहलाया ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’।

💠👉कर्नाटक कांग्रेस में रार! सिद्धारमैया के सामने लगे ‘डीके-डीके’ के नारे, मंच से भड़के CM।

💠👉भारत-ईयू डील पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया, ‘वो अपने ख़िलाफ़ हो रहे युद्ध को फ़ंड कर रहे हैं’।

💠👉अमेरिका में बर्फीले तूफान का तांडव… 30 की मौत, 8 लाख घरों की बत्ती गुल और 10,000 उड़ानें रद्द।

🔥👉 खून से खत-‘UGC समानता नियमों के खिलाफ’ भाजपा नेता ने खून से लिखा पीएम मोदी को पत्र, कानून वापस लेने की मांग की।

🔥👉’किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव’, UGC विवाद पर केंद्र सरकार की सफाई।

💠👉वाराणसी SIT का बड़ा एक्शन, 2000 करोड़ के कफ सिरप घोटाले में 3 वांटेड तस्करों को दबोचा, दुबई कनेक्शन का खुलासा।

💠👉अमेरिकी सीनेटर का दावा- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं वेंस, नवारो और ट्रंप।

💠👉वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ बजट को दिया अंतिम रूप, 1 फरवरी को खुलेगा पिटारा।

💠👉अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की।

💠👉बजट सत्र में भी हंगामे के आसार,SIR, मनरेगा-विदेश नीति पर कांग्रेस ने ठान ली रार।

💠👉भाजपा का मजबूती से मुकाबला केवल ममता कर रहीं- अखिलेश सपा नेता बोले- पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी, SIR से लोग परेशान।

💠👉मध्य प्रदेश में पंचायत का फरमान, घर छोड़कर अंतरजातीय शादी करने वालों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार।

💠👉हिमाचल में 4 फीट जमी बर्फ में 7km चले दूल्हा-दुल्हन, MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि, जम्मू-कश्मीर में 60 लोगों का रेस्क्यू, इसमें 40 सेना के जवान।

खेल समाचार

✳️👉🏏 भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा T20 क्रिकेट सिरीज़ का चौथा मैच, भारत तीन मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त ले चुका है।

✳️👉🏏अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया, विहान का शतक, वैभव सूर्यवंशी की पचासा, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए।

✳️👉🏏अंडर 19 विश्व कप, सुपर सिक्स में पाकिस्तान की दूसरी जीत, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से पीटा।

💠👉🏏भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्कल ने किया संजू सैमसन का समर्थन, फॉर्म में वापसी के लिए बस एक पारी दूर है।

🌹प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment