उपेन्द्र कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट कर बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते, रामभवन कुशवाहा

जहानाबाद ! राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामभवन कुशवाहा ने पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा को शिष्टाचार मुलाकात कर बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं, इस दौरान राज्य सभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने पुराने साथी रामभवन कुशवाहा का हाल जाना और उन्हें भी अपनी बधाई दी, यहां बता दें कि लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी कार्यक्रम से लौट कर अतिथि गृह जहानाबाद में ठहरे हुए थे, जहां उन्होंने अपने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रामभवन कुशवाहा ने बताया कि बिहार के विकास में डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम कर रही है, जिससे सभी जाति धर्म के लोगों के साथ देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है, उन्होंने बताया कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की दुरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज बिहार में पुल पुलिया का निर्माण, अच्छी सड़कें, पटना में डबल डेकर सड़क स पुल, वहीं पटना मैट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, आज बिहार हमारा विकास की ऊंचाईयों को छुता देख रहा है, इस अवसर पर पिंटु कुशवाहा समेत कई राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार