पांढुरना: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 36 फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता-निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिफ पांढुरना
पांढुरना। राज्य शासन के निर्देशानुसार हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई का आयोजन आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने स्वयं मौजूद रहकर 36 आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और उनके निराकरण के निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कई गंभीर मामलों को तत्काल नोट कराया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि इन प्रकरणों का निराकरण तत्परता और समय सीमा के भीतर किया जाए।
इस अवसर पर प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एडीएम श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा व सुश्री नेहा सोनी, और डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक शामिल थीं। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी नागरिकों के आवेदनों पर विचार किया।