ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम व स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर व्याख्यानमाला आयोजित

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी
बजाग:- म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड बजाग जिला डिंडोरी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय व्याख्यानमाला व ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बजाग में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी बजाग श्री शिवलाल मरकाम श्री कमलेश पटेरिया जी समाजसेवी व मुख्यवक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि श्री भंवर सिंह कुशराम प्रभारी आरक्षक,श्री शिवा पटेल प्रभारी आरक्षक, श्री पवन कौरव (P.T.), सुश्री प्रीति मरावी (SSU), दीपक सिंह पाटले सैनिक, श्रीमती अंजू दुबे विकासखण्ड समन्वयक बजाग
उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा व स्वागत उद्बोधन में बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय म.प्र. का उद्देश्य परिषद के नेटवर्क के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व दो वर्षों की उपलब्धियों को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुँचाकर अंतिम पात्र हितग्राही तक लाभ
सुनिश्चित करना है।
इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर ग्रामोत्सव, चौपाल, रैली व श्रमदान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वावलंबन, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ-नशामुक्त समाज के लिए जनजागरण किया जाएगा तथा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा भाव को जागृत करना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद दुबे जी ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए राष्ट्र जागरण के प्रेरणास्रोत थे। उनका सपना था कि भारत का युवा चरित्रवान, आत्मविश्वासी और सेवा के लिए समर्पित हो। आज का भारत उन्हीं विचारों पर आगे बढ़ रहा है।” ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में श्री शिवलाल मरकाम जी
ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अध्ययन कर देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। ग्रामोदय की अवधारणा को साकार करने के लिए सबको न्याय सुलभ हो, नागरिक कर्तव्यों का पालन और पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैसे क्षेत्रों में युवाओं को अपना दायित्व समझकर आगे आना होगा।
मुख्य अतिथि श्री जी द्वारा स्वदेशी संकल्प शपथ दिलाकर मध्य प्रदेश के दो वर्षो की विकास गाथा की संकल्पना प्रतिभागियों के बीच में रखी। श्री कमलेश पटेरिया जी द्वारा सरकार और समाज के बीच में जनअभियांन परिषद एक सेतु का कार्य कर रहा हैं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने व स्वैच्छिकता, सामूहिकता, जनसहयोग के आधार पर ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार करने की बात कही।
परामर्शदाता श्री सुरेन्द्र धर बडगैंया जी द्वारा ग्रामोदय सेअभ्युदय मध्यप्रदेश की विकासखंड, सेक्टर व ग्राम स्तरीय कार्ययोजना को विस्तार से बताकर कार्ययोजना बनवाई। थाना प्रभारी आरक्षक श्री शिवा पटेल जी द्वारा युवाओ को कैरियर मार्गदर्शन तथा यातायात नियमों की संपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। परामर्शदाता श्री शिवकुमार धुर्वे जी द्वारा संस्कार केंद्र के संचालन की जानकारी देकर अंत में स्वदेशी संकल्प, नशामुक्ति संकल्प, योग ध्यान, स्वदेशी दौड़
तथा उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती अंजू दुबे, परामर्शदाता श्रीमती पूजा तिवारी, श्री शिवकुमार धुर्वे, श्री सुरेन्द्र धर बडगैंया, श्री खिलावन सिंह गौतम, श्री सूरज लाल नंदा, नवांकुर संस्था से श्रीमती रोशनी धुर्वे, श्री गुरूदास कुलदीप, श्री बाल किशोर गौतम, श्री त्रिलोकी नाथ वनवासी,सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएँ व प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।