सीधी–सतना बस से भिड़ी बाइक, नकटा नाला के पास दर्दनाक हादसा — तीन युवकों की मौके पर मौत

न्यू बस स्टैंड सीधी से सतना जा रही बस से टक्कर, तीनों शव मर्चरी भेजे गए, पुलिस जांच में जुटी
सीधी। सीधी न्यू बस स्टैंड से सतना की ओर जा रही यात्री बस और एक बाइक के बीच नकटा नाला के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा बस चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर तेज रफ्तार के कारण हुई, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।