विदाई समारोह का हुआ आयोजन 

0 219

घोसी (जहानाबाद ) उच्च विद्यालय रामगंज के सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार के विदाई समारोह का किया गया आयोजन, इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी, स्वच्छता समन्वयक सोनी कुमारी, श्रवण कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे, इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं जिनके सुन्दर शैक्षणिक जीवन से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों सहित समाज के लोगों को एक अच्छी सीख दे जाते हैं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार ने अपने सेवा काल में शिक्षक समुदाय के साथ वे स्वयं एक शिक्षक की भूमिका में दिखें, और सरकार के द्वारा संचालित विद्यालयों में कार्ययोजनाओं का बेहतर तरीके से कार्यान्वित किया, उन्होंने मौके पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर शिक्षक अरूण कुमार, इंद्रजीत कुमार, उमेश कुमार, विरेन्द्र कुमार समेत पूरे विद्यालय परिवार मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment