जय श्री राम सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन

संपादक ➖आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
. गुरुवार, 08 जनवरी 2026
💠👉प्राइड इंडिया न्यूज़ एवं वनांचल समाचार पत्र में कार्य करने हेतु सुनहरा अबसर, पत्रकारों की आवश्यकता है। आज ही संपर्क करें- 9993 22 1450, 9340 690 900 पर।
💠सीधी में मुख्यमंत्री के बहरी प्रवास के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध।
💠सीधी के बहरी में 9 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी संतोष कोरी ने स्वयं संभाला मोर्चा।
💠सीधी जिले को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 9 जनवरी 2025 को देंगे विकास की नई सौगात ।
💠महोबा में 23.43 लाख की चोरी का हुआ खुलासा, मामा भांजा हुए गिरफ्तार।
💠पांडुरना जिले में पुलिस की अनूठी पहल, सृजन कार्यक्रम का किया शंखनाद।
💠 नाराज रूस ने कहा है कि समंदर में डकैती कर रहा अमेरिका’ वेनेजुएला से आ रहे तेल टैंकर की जब्ती पर भड़का,रुस।
💠अमेरिका-रूस टकराव खतरनाक मोड़ पर,UK के पास स्पेशल US फोर्स ने रूसी शैडो फ्लीट को घेरा, कार्रवाई से यूरोप में अलर्ट ।
💠अमेरिका-इजराइल की कार्रवाई से ईरान में दहशत, ईरानी मौलवी बोले-” खामेनेई की जान खतरे में…कृपया दुआ करें !”
💠बांग्लादेश-पाकिस्तान की दोस्ती हो रही मजबूत, 12 साल बाद ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू।
💠 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा- अमेरिका के बिना नाटो से न रूस डरता है..न चीन, मैंने आठ युद्ध खत्म कर बचाईं लाखों जिंदगियां।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू ने की फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और गाजा शांति योजना के मुद्दों पर हुई चर्चा।
💠’अमेरिका को 5 करोड़ बैरल तेल देगा वेनेज़ुएला और इसकी बिक्री की रकम पर मेरा नियंत्रण होगा’- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एलान।
💠’कुत्ता कब काट ले, आप उसका दिमाग नही पढ़ सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के हमलों पर जताई चिंता।
💠वेदांता चेयरमैन के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में हुआ निधन, भावुक हुए अनिल अग्रवाल लिखा- ‘मेरे जीवन का सबसे काला दिन’।
💠अब समंदर में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा! भारत को मिला नया ‘स्वदेशी सुरक्षा कवच’।
💠 दिल्ली में बवाल ,तुर्कमान गेट ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान झड़प, दिल्ली पुलिस ने दस लोगों को हिरासत में लिया।
💠पाकिस्तान का डबल गेम! बातचीत के नाम पर गाजा में चुपचाप मिला रहा हमास से हाथ।
💠हनुमानगढ़ में महापंचायत, इंटरनेट रहा बंद:हरियाणा-पंजाब से भी किसान आए, ‘लाल सलाम’ के नारे लगे, एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध।
💠निकाय चुनाव, अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ घंटों में टूटा,कांग्रेस ने भी 12 पार्षद निलंबित किए, अकोट में ओवैसी की पार्टी से हाथ मिलाया था।
💠सर्वे में दावा- फूड एप पर खाना महंगा,55% यूजर्स ने रेस्टोरेंट से ज्यादा दाम चुकाए,सर्वे में 79 हजार जवाब शामिल।
💠 ‘भारत और यूरोप वैश्विक राजनीति-अर्थव्यवस्था में स्थिरता ला सकते हैं’, फ्रांस में बोले विदेश मंत्री।
💠AI ने इंसान की नींद से 130 बीमारी पहचानी,इनमें मौत का जोखिम भी, 65 हजार लोगों की 5.85 लाख घंटे की स्लीप का डेटा।
💠कठुआ में एनकाउंटर,सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को घेरा, गोलीबारी जारी।
💠हिजाब नहीं, तो खरीदारी नहीं, ज्वेलरी दुकानदारों को जमात ए इस्लामी की दो-टूक।
💠टेड क्रूज़ का न्यूयॉर्क मेयर पर तीखा प्रहार,कहा- ममदानी “कम्युनिस्ट” और “बहुत खतरनाक”, US में दोहराना चाहते वेनेजुएला जैसी तबाही।
खेल समाचार
💠🏏वडोदरा में प्रशंसकों ने किया विराट कोहली का जोरदार स्वागत, 11 जनवरी से खेलेंगे न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज।
🌺प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आपका दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो🌺
