शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी का प्रमोशन, बने एसएसपी

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और प्रशासनिक दक्षता के लिए 1 जनवरी 2026 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और जनहितकारी पुलिसिंग में उनके निरंतर प्रभावी योगदान को विभागीय मान्यता मिली।
22 मार्च 2025 से शाहजहांपुर में तैनात राजेश द्विवेदी ने अनुशासन और नेतृत्व क्षमता से पुलिसिंग को नई दिशा दी।
महाकुंभ के दौरान मेला अधिकारी के रूप में भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक संचालन का जिम्मा कुशलता से निभाया। भीड़ प्रबंधन, शांति व्यवस्था और समन्वित पुलिसिंग में उनकी भूमिका को सराहनीय माना गया। पुलिस वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से पहले ही सम्मानित हो चुके हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक सुमित शर्मा एवं पुलिस महानिदेशक अजय कुमार साहनी ने रैंक प्रतीक चिन्ह एवं कॉलर बैंड लगाकर प्रोन्नति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।