​सेवानिवृत्त सचिव मुकुंदा बागडे को दी गई भावभीनी विदाई

0 5,680

पांढुरना संवाददाता- निलेश कलस्कर जिला ब्युरो चिफ

​पांढुरना।3 जनवरी, 2026 स्थानीय साई टेकडी मंदिर में शनिवार को मांडवी के सचिव श्री मुकुंदा बागडे के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री बागडे दिसंबर माह में अपनी सेवाओं से निवृत्त हुए हैं।
​इस गरिमामय कार्यक्रम में जनपद पंचायत पांढुरना के समस्त सचिव, रोजगार सहायक सहित जनपद कार्यालय के उपयंत्री एवं समन्वयक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री बागडे के कार्य अनुभव और उनके योगदान की सराहना करते हुए अपनी बात रखी।
​सचिव संगठन की परंपरा अनुसार श्री मुकुंदा बागडे को शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप ट्रॉली बैग भी भेंट किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी जनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment