पहली बारिश में बहा 50 लाख का मनरेगा चेकडैम, भ्रष्टाचार के आरोप

0 204

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शाहपुरा (डिंडोरी)।

शाहपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत दूबा माल के ग्राम पटपरा रैयत में मनरेगा योजना के तहत बना चेकडैम पहली ही बारिश में बह गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार यह चेकडैम घुघवा खाती नाला पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा डिंडोरी द्वारा वर्ष 2023-24 में बनाया गया था। इस पर 50.73 लाख रुपये खर्च किए गए। जांच में सामने आया कि प्राक्कलन के विपरीत बॉडी वॉल की लंबाई व ऊंचाई कम बनाई गई, नींव कमजोर रही और निर्धारित 3100 किलो स्टील का उपयोग नहीं किया गया। तीन गेट के स्थान पर केवल एक गेट बनाया गया।

 

घटिया निर्माण के चलते डाउनस्ट्रीम में बनी एप्रन पहली बारिश में बह गई। ग्रामीणों ने भुगतान रोकने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

 

इस संबंध में उपयंत्री विकास खरे ने कहा कि पानी कम होने के बाद रिपेयरिंग कराई जाएगी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण मानकों पर खरा नहीं उतरता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment