सुप्रभात,सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏 संपादक➖ आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

0 280

🕉सोमवार, 15 दिसम्बर 2025🕉
🔆👉सीधी जिले के रामपुर नैकिन में मानवता हुई शर्मसार, 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने 1 घंटे में आरोपी को लिया शिकंजे में।
🔆👉सीधी में रेत माफियाओं द्वारा सोन घड़ियाल अधीक्षक से मारपीट, बाहन तोड़फोड़ में आठ आरोपी पहुंचे जेल।
🔆👉लंबा शासन, खोखली व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा की बदहाली पर सीधी में पत्रकारों का मौन विरोध।
🔆👉सीधी जिले की बहरी तहसील अंतर्गत मयापुर में शराब के नशे में ऑटो चालक ने पलटाया ऑटो।
🔆👉पांडुरना जिले में शराब की दुकानों पर ओवर चार्जिंग के खिलाफ ग्राहकों की शिकायत।
🔆👉डिंडोरी जिले के शहपुरा राम मंदिर के पास हुआ नलकूप खनन, नर्मदा परिक्रमा वासियों को मिलेगा लाभ।
🔆👉ऑस्ट्रेलिया में बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस अफसर समेत 17 लोगों की मौत व कई घायल, पर्यटकों में मची भगदड़।
🔆👉हमलावर की पहचान से खुलासा, ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच आंतकी हमले में पाकिस्तान का हाथ ! नेटवर्क मैपिंग में जुटी जांच एजेंसियां।
🔆👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत्म करना चाहती है कांग्रेस’- रामलीला रैली के विवादास्पद नारों पर BJP का पलटवार।
🔆👉कनाडा में जन्मदिन पार्टी में जा रहे दो पंजाबी युवकों की मौत, एक को मारी गोली, दहशत में दूसरे की गई जान।
🔆👉 भारतीय जनता पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।
🔆👉हमास पर इजरायल का सबसे बड़ा वार, टॉप कमांडर राद साद ढेर।
🔆👉पाकिस्तान के परमाणु भंडार भी अब पूरी तरह सेना के नियंत्रण में आए।
🔆👉जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान… आज से तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
🔆👉जेलेंस्की ने छोड़ी NATO सदस्यता की जिद, जमीन छोड़ने से किया इनकार, US के दबाव के सामने अड़ा यूक्रेन।
🔆👉CBI ने खोला 1,000 करोड़ का साइबर फ्रॉड, चीन से जुड़े ठग, 111 फर्जी कंपनियां… 17 पर चार्जशीट।
🔆👉भारतीय सेना को मिले 491 नए अधिकारी , उपेन्द्र द्विवेदी ने की परेड की समीक्षा, नव-नियुक्त अधिकारियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर दी बधाई।
🔆👉निर्वाचन आयोग का अहम निर्णय , जरूरत के मुताबिक मशीनें उपलब्ध नहीं, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव।
🔆👉बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री हसीना किसी को नहीं उकसा रहीं, चाहते हैं निष्पक्ष चुनाव, यूनुस सरकार को भारत का जवाब।
🔆👉बनासकांठा में पुलिस-फॉरेस्ट टीम पर हमला, 47 लोग घायल, दावा- पौधे लगाने गई थी टीम, 500 की भीड़ ने पत्थर, गुलेल और तीर चलाए; गाड़ियां जलाईं।
🔆👉मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं, 14 दिन की कस्टडी में भेजा, जांच पैनल और गवर्नर स्टेडियम पहुंचे, नाराज फैंस ने तोड़-फोड़ की थी।
🔆👉केदारनाथ आपदा के बोल्डर अब बनेंगे आस्था की पहचान, उकेरी जा रहीं शिव की तस्वीरें, 2026 में पूरा होगा प्रोजेक्ट।

खेल समाचार

🔆👉🏏 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मैच भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर जीता, सीरीज में ली 2-1 की बढ़त।

🔆👉🏏एशिया कप अंडर 19 में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 90 रन से हराया।
🌹प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम हिंदी समाचार पत्र तथा वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद और मंगलमय हो🌹

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment