विदिशा सांसद खेल महोत्सव 25 अंतर्गत आयोजित हुई मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
विदिशा-सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित खेल गतिविधियों में गुरुवार को एसएटीआई कॉलेज विदिशा में विधानसभा के अंतर्गत 5 ग्रामीण मंडलों में से दुर्गा नगर एवं ढोलखेड़ी मंडल की क्रिकेट की टीमों की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मंडल के खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर माननीय विधायक महोदय विदिशा मुकेश टंडन जी ने उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं क्रिकेट खेलकर मैच का शुभारंभ किया एवं उपस्थित खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जीवन में खेलों का महत्व बताया इस अवसर पर माननीय विधायक मुकेश टंडन, श्याम सुंदर शर्मा छत्रपाल शर्मा, बेत्रवती मंडल के अध्यक्ष श्री प्रशांत खत्री वैश नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ढोल खेड़ी मंडल अध्यक्ष अंकित दुबे चंद्रपाल दांगी आदि उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि संसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज एस ए टी कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ढोल खेड़ी मंडल एवं दुर्गा नगर मंडल की पुरुष वर्ग की आठ टीमों ने भाग लिया जिनमें मध्य मैच हुए जिसमें से पुलिस लाइन एवं बंटी नगर के बीच में पहला मैच हुआ जिसमें पुलिस लाइन विजेता रही दूसरा मैच चीर खेड़ा और गुरारीया के बीच खेला गया जिसमें चीरखेड़ा विजेता रही तीसरा मैच जफर खेती और इमलिया के बीच खेला गया जिसमें जफर खेड़ी विजय रही एवं चौथा मैच खीर खेड़ा और जफरखेड़ी के बीच खेला गया जिसमें जफर खेड़ी विजेता रही आयोजन में प्रशिक्षक ज्योति ठाकुर वीएस बुंदेला सपना शर्मा लक्ष्मी नारायण कुशवाहा कुमारी आकांक्षा शर्मा प्रियंका दुबे पंकज भार्गव अजय चौहान, योगेश धुर्वे धीरेंद्र मिश्रा, राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे मैच में अंपायर लाइक उल्लासिद्धकी अरविंद सिंह राजपूत रविकांत नामदेव मानव श्रीवास्तव रहे कमेंटेटर नीरज माहेश्वरी रहे