7 दिसंबर को बहरी आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव — तैयारियों की कलेक्टर व एसपी ने की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे दायित्व

0 327

 

सीधी, 06 दिसंबर 2025।

जिले के बहरी में 07 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महत्वपूर्ण आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासनिक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

 

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, अतिथि सत्कार, मीडिया प्रबंधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और हितलाभ वितरण की तैयारी का जिम्मा अधिकारियों को सौंपा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग समयबद्ध और समन्वित रूप से कार्य करें, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे।

 

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश–निकास मार्गों को अलग रखने, पार्किंग व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और सुरक्षा प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम सिहावल प्रिया पाठक, राकेश शुक्ला, एसडीएम चुरहट शैलेश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment