नमस्कार, सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

संपादक- आर डी पांडेय और नेशनल ब्यूरो चीफ- राकेश शर्मा के साथ
🕉शनिवार, 06 दिसम्बर 2025🕉
🌺👉भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत-रूस की मित्रता ‘ध्रुव तारे’ की तरह अडिग, यूक्रेन में शांति के लिए योगदान देने के लिए तैयार।
🌺👉सीधी जिले की बाहरी तहसील में 7 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर संचार सेवाओं को निर्वाध रखने के लिए जारी किए गए निर्देश।
🌺👉अनूपपुर जिले के केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में 5 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन, हुआ सफलतापूर्वक संपन्न।
🌺👉डिंडोरी पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान हुआ सफल, 29 गुमशुदा बच्चे सुरक्षित लौट अपने घर।
🌺👉पांढुर्णा जिले के सीईओ पर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप। जनपद के सचिव एवं सहायक सचिव जाएंगे 6 दिन के सामूहिक अवकाश पर।
🌺👉अनुबंध खत्म पर दबाव कायम। डिंडोरी आरटीओ में स्मार्ट चिप कर्मी की लगातार सक्रियता से उठा प्रशासन पर सवाल।
🌺👉 मोदी सरकार पान मसाला, सिगरेट पर नया टैक्स लगाएगी, लोकसभा में बिल हुआ पास।
🌺👉 भारत सरकार ने इंडिगो संकट पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश किए जारी, 24X7 कंट्रोल रुम भी किया स्थापित।
🌺👉रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि ‘बिना रुकावट जारी रहेगी भारत को ईंधन की सप्लाई’।
🌺👉पाकिस्तानी सेना में बड़ा बदलाव, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर बने पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस।
🌺👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-पुतिन का ‘रुबल-रुपया’ पैक्ट, डिफेंस से न्यूक्लियर तक, भारत-रूस में 70 डील।
🌺👉 विपक्ष के राहुल को न्योता नहीं, शशि थरूर उड़ा रहे दावत! सीतारमण संग हंसी-ठिठोली के वीडियो पर सुलग उठी कांग्रेस।
🌺👉सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, दलहन की करेगी 100% खरीद, MSP पर केंद्र ने दिया अहम अपडेट।
🌺👉भारत-रूस व्यापार मंच में राष्ट्रपति पुतिन की बड़ी टिप्पणी, कहा “हम 2030 तक व्यापार की मात्रा को 100 बिलियन डॉलर तक बढ़ा सकते हैं”।
🌺👉 राहुल गांधी ने लगाया आरोप-इंडिगो का संकट मोदी सरकार के ‘एकाधिकार मॉडल’ का नतीजा।
🌺👉सार्क को बंधक नहीं बनाया जा सकता, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत को बाहर निकाल नया गुट बनाने की मांग की।
🌺👉दुनिया को रूस और भारत की ताकत दिखा पुतिन दिल्ली से मॉस्को के लिए हुए रवाना।
🌺👉सुधर जाएं मनचले! बिहार में ‘अभय ब्रिगेड’ का गठन, सम्राट चौधरी बोले- ‘सुधरना होगा या बिहार छोड़ना होगा।
🌺👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप FIFA के ‘शांति पुरस्कार’ से सम्मानित, US राष्ट्रपति बोले- हमने करोड़ों जान बचाई।
🌺👉 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आए आए रूस के राष्ट्रपति को दिए 6 अनमोल तोहफे- चांदी का घोड़ा, मार्बल से बनी शतरंज।
🌺👉बंगाल में मतुआ समुदाय की नागरिकता पर विवाद, 20 दिसंबर को पीएम मोदी शुरू करेंगे तृणमूल के खिलाफ भाजपा का अभियान।
🌺👉गुजरात की लिस्ट में 17 लाख से ज्यादा मृत वोटर,बंगाल CM ममता बोलीं- SIR की घटनाओं में मरने वालों में आधे से ज्यादा हिंदू हैं।
🌺👉CJI बोले-हम नहीं चाहते AI न्यायिक प्रक्रिया पर हावी हो, ज्यूडीशियरी में AI का इस्तेमाल रोकने की याचिका खारिज बेंच ने कहा- हम सावधान हैं।
🌺👉पंजाब में रेलवे ट्रैक पर किसानों की पुलिस से झड़प,जालंधर में स्टेशन पहुंचने से पहले डिटेन, नेताओं को छोड़ने पर अड़े किसान।
खेल समाचार
🌺👉🏏भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर आज का होगा निर्णायक एवं रोमांचक मुकाबला।
🌹आपका दिन शुभ- सुखद और मंगलमय हो🌹