विदिशा SIR फार्म भरने के लिए 5दिन शेष कोई छूटे न

0 355

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

विदिशा:- आज शनिवार को विदिशा विधायक मुकेश टंडन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 7 और 8 में राघवजी कॉलोनी बेयर हाउस रामलीला चौराहे के पीछे आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जन संवाद किया गया और कहा कि अब सिर्फ 5दिन शेष बचे हैं फॉर्म भरने के लिए इसलिए जिन्होंने अभी तक SIR फॉर्म भरकर जमा नहीं किए वह अति शीघ्र अपने अपने फार्म जमा कर दें कोई भी गणना पत्रक भर कर BLO को जमा करने से छुटे नहीं, हम सभी को इस बात का विशेष ध्यान रखना है! कोई घर ऐसा नही छूटना चाहिए जिसके फार्म जमा नहीं हुए हो! जनसंपर्क कार्यक्रम में वैसनगर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाह, पार्षद नवीन दांगी, पार्षद अखिलेश राजपूत, रविन्द्र रघुवंशी, मोहन राजपूत, लियाकत खान कल्लू भाई, लीला कृष्ण कुशवाह, राजकुमार अग्रवाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment